सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं महानगर प्रभारी के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं के मंडलों की संरचना को लेकर बैठक आयोजित की गई

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत महानगर देहरादून में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं के मंडलों की संरचना को लेकर बैठक आयोजित कीगई।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी एवं रायपुर विधानसभा में विधायक उमेश शर्मा को राजपुर विधायक खजानदास धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में मंडल संरचना हेतु बैठक कर संरचना के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने स्वरूप को लेकर आगे बढ़ रही है हमारा उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी का कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग में लेकर जाना है और समाज में बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्य में रुचि रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का कार्य समाज हित में काम के माध्यम से और संगठन की कार्यशैली को लेते हुए देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प में आगे बढ़ाना है।

मसूरी के सभी मंडलों की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी संगठन पर्व को लेकर राष्ट्र प्रथम द्वितीय संगठन के संकल्प को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमारे संगठन की संरचना प्रभावी पूर्ण होनी चाहिए।

बैठक में राजपुर विधायक खजानदास रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा राहुल लारा प्रकाश बडोनी सुषमा कुकरेती संजीव मल्होत्रा सुमित पुंडीर आशीष शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *