वर्ष 2025 में होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आहूत की गयी

पिथौरागढ़ ।जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया हैं कि वर्ष 2025 में संचालित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा, ऊ पर्वत यात्रा तथा आदि कैलाश यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार पिथौरागढ़ में एक समन्वय बैठक आहूत की गयी। बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हुई चर्चा के दौरान श्री गौत्तम पठानिया, ब्रिगेडियर 119 इनमेन्ट्री बटालियन द्वारा अवगत कराया गया कि यह यात्रा एक अत्यन्त महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है,।तथा उक्त यात्रा को सफलतापूर्वत संचालित किये जाने हेतु भारतीय सेना द्वारा भी यथा सम्भव आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त जनपद अन्तर्गत पशुपालन तथा मत्स्य उद्योग को बढावा दिये जाने सम्बन्धी चर्चा भी बैठक में की गयी। इस दौरान ब्रिगेडियर 119 इन्फ्रेन्ट्री बटालियन एवं उनकी टीम, अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *