एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उ0नि0 बसंत पंत, अपर उ0नि0 रमेश सिंह ढेक, का0 गणेश तिवारी एवं का0 कविन्द्र सिंह द्वारा ग्राम जर्सी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *