टनकपुर बैराज क्षेत्र में प्रशासन का सख्त एक्शन, 6 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

संजू पूरोहित संपादक

एनएचपीसी की शिकायत पर कार्रवाई, अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का साफ संदेश—सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं चलेगा।

टनकपुर (चम्पावत)। बैराज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एनएचपीसी टनकपुर की शिकायत पर तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में बैराज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 6 दुकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक टीम की सख्ती से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। प्रशासन की इस निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में यह साफ संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई तय है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या कब्जे से बचें।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *