जिलाधिकारी ने त्रैमासिक निरीक्षण में ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा परखी

ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा मानकों की गहन जांच कर दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डबल लॉक प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन सुरक्षा तथा सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती सहित संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने स्पष्ट निर्देश दिये कि वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः क्रियाशील रहें तैनात पुलिस बल सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी द्वारा समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा प्रणाली और संरचना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं तत्परता को परखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन यंत्रों का समय -समय पर परीक्षण आवश्यक है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजनीतिक दलों से समय पर बीएलए -दो की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, लोनिवि की सहायक अभियंता अंकिता सक्सेना, एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा से राजेन्द्र सिंह राणा, कांग्रेस से भरत रावत, तथा भाकपा से सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

  • Related Posts

    कैंटीन से घरेलू दो सिलेंडर जब्त, संचालक के विरुद्ध कार्रवाई

    प्रशासन की टीम ने किया औचक निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा पौड़ी तहसील परिसर में संचालित कैंटीन का औचक निरीक्षण कर दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। टीम…

    धराली आपदा प्रभावितों के विस्थापन को लेकर भूगर्भीय निरीक्षण शुरू

    खीर गंगा आपदा के 115 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बसाने की तैयारी अगस्त 2025 में खीर गंगा नदी में आई आपदा से प्रभावित धराली गांव के परिवारों के स्थायी विस्थापन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *