पारा गिरने से गंगोत्री नेशनल पार्क में जमे नदी-नाले,वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क

गंगोत्री धाम में तापमान नीचे जाने के कारण नदी-नाले और झरने पूरी तरह जम चुके हैं। वहीं शीतकाल में गंगोत्री नेशनल पार्क में अवैध शिकार रोकने और पार्क क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी के लिए गोमुख सहित केदारताल ट्रैक और नेलांग घाटी में करीब पचास ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि गंगोत्री धाम में इन दिनों तापमान जीरो डिग्री से नीचे जा रहा है।

इसलिए गंगोत्री धाम सहित नेलांग घाटी और गोमुख ट्रैक पर सभी नदी नाले जम गए हैं। पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए पाले से ढकी बर्फ को आग में पिघलाकर प्रयोग में लाया जा रहा है।इसके साथ ही इन विषम परिस्थितियों में विभागीय कर्मचारियों ने समुद्रतल से करीब 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई वाले स्थानों पर करीब पचास ट्रैप कैमरे लगाए हैं। जिनसे शीतकाल और बर्फबारी के दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार की घटनाओं पर नजर रखी जाती है। साथ ही दुर्लभ वन्यजीवों स्नो लेपर्ड, भरल, भूरा भालू और कस्तूरी मृग आदि की गतिविधियों और जनसंख्या की गिनती में होती है।

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से ढूंढ निकाला लापता किशोर, परिजनों के छलके आंसू

    कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए करीब डेढ़ माह से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद…

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चार को दबोचा

    पिरान कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला कलियर मोहल्ले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *