अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की जिला इकाई ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरिद्वार ,

यूनियन के पत्रकारों ने उनका स्मरण कर

उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर कहा की विद्यार्थी जी जीवन पर्यंत समाज में समरसता और देश को आजाद करने के लिए लड़ते रहे।

कहा कि देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अखबार निकाला और जन जागरण का कार्य किया

विद्यार्थी जी का जीवन एक आदर्श जीवन रहा है जिससे युवा पत्रकारों को प्रेरणा लेनी चाहिए ।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया हरिद्वार के जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में गंगा तट स्थित गोविंद घाट पर हुई एक सभा में पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

विद्यार्थी जी ने अपनी शहादत देकर,कानपुर को दंगो से बचाया था।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जी ने देश को आजाद कराने के लिए कानपुर दंगों में अपनी शहादत दे दी थी ,और देश और कानपुर में सांप्रदायिक दंगों की आग से बचाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार के रूप में उनकी भूमिका सराहनीय रही ।

 

सभा को रामचंद्र कनौजिया, संदीप रावत ,आदेश त्यागी, अमित शर्मा , राजेंद्र नाथ गोस्वामी, बालकिशन शास्त्री , आदि पत्रकारों ने संबोधित किया

पत्रकारों ने उनकी स्मृति में गंगा में दीपदान कर कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *