एसडीएम की कार्रवाई: फर्जी तरीके से दवाइयाँ बेचने वाला मेडिकल स्टोर सील

ऋषिकेश। ड्रग लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद भी मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले मेडिकल स्टोर को उप जिलाधिकारी ने सील कर दिया है। सीलिंग के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दबंगई भी दिखाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है।

योगेश मेहरा ने बताया स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत की थी कि एम्स के निकट एक मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। इसके बाद भी वह अपने मेडिकल स्टोर का शटर बंद करके दवाइयां की बिक्री कर रहा है। कुछ कर्मचारी मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे रहते हैं। जहां से ये दवाइयों के पर्चे लेता है. अंदर से कर्मचारी दवाइयां निकाल कर बाहर पकड़ा देता है।

शिकायत के आधार पर मामले में जांच की गई. तहसील के कर्मचारियों को मौके पर भेज कर पुष्टि कराई गई। पुष्टि होने के बाद तहसीलदार के साथ उन्होंने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जिसमें पाया गया कि दुकान के अंदर भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक रखा हुआ है। ड्रग विभाग से संपर्क करने पर पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस कई बार सस्पेंड किया गया है। अब लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। पूछताछ करने पर संचालक ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उल्टा वह प्रशासन की टीम के साथ बहस करने लगा। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सील कर दिया गया है। ड्रग विभाग को भी रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *