देश-विदेश से पहुंचे सैलानी, जंगल सफारी का लुत्फ उठाया

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन खुल गया है। बिजरानी जोन खुलने के साथ ही यहां बुधवार से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज हो गया है। मानसून सत्र के बाद बुधवार सुबह 6 बजे बिजरानी पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सुबह से ही देश-विदेश से आए सैलानियों की भीड़ जंगल सफारी के लिए पहुंचने लगी। जिससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर पर्यटन की रौनक लौट आई है।

कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन को पारंपरिक तरीके से खोला गया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, एसडीओ अमित ग्वासाकोटी, रेंज अधिकारी नवीन पांडे, वनकर्मी और क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। सभी ने रिबन काटकर और पर्यटकों से भरी जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया। बिजरानी जोन हर साल मानसून से पहले यानी 30 जून को पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया जाता है। इस अवधि में क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ जाने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहती है। हर वर्ष 15 अक्टूबर से जब मौसम साफ हो जाता है, तो कॉर्बेट और उसके आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में नया सीजन शुरू कर दिया जाता है।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *