28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन-डीके सिंह

हरिद्वार, 24 दिसम्बर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सन्दर्भ में प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रूद्रपुर, हल्द्वानी, चम्पावत व पिथौरागढ़ जनपद 38वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। 14 फरवरी को राष्ट्रपति प्रतियोगिता का समापन करेंगी। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे 34 खेलो को सम्मिलित किया गया है। जिसमें राफ्टिंग व क्लारिपट्टू को भी सम्मलित किया गया है। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी को सेफ डी मिशन नियुक्त किया गया है। यह उत्तराखण्ड के सभी दलो का नेतृत्व करेगा।

डीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने से उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और अनेक खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रतियोगिता में पर्वतीय क्षेत्रों को भी पूरे अवसर मिले। इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मशाल जुलूस निकालकर प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

प्रेसवार्ता में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि 8 जनवरी से 11 जनवरी तक 50वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन भी कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में नरेंद्र सिंह, नरेंद्र गिरी, प्रकाश जोशी, ऋषिपाल सिंह, नवीन चौहान आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *