कई बार प्रशासन और सरकार से गुहार, लेकिन अब तक नहीं मिला समाधान

दन्या महाविद्यालय को अपना भवन नहीं मिल पाने पर आज छात्र-छात्राओं ने सड़क पर नारेबाजी करते हुए कार्यदायीय संस्था मंडी परिषद का पुतला दहन किया छात्र-छात्राएं का कहना है की तय समय से डेढ़ साल बाद भी भवन नहीं बनने पर कड़ा विरोध जताया छात्रों का कहना है कि हमें 25 साल पुराने अटल उत्कृष्ट विद्यालय के भवन में शिक्षा लेनी पड़ रही है जिन भवनों की स्थिति ठीक नहीं है जिसमें बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता है वर्तमान में यहां सात सौ अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।

अपना भवन नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है और न ही सुविधाएं मिल पा रही हैं, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई जा चुकी है। छात्र अनुराधा गैंडा और गोकुल डसीला ने कहा कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई हम सभी छात्र-छात्राएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *