जल आपूर्ति योजनाओं की स्थिति पर जिलाधिकारी ने जताई चिंता

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को जल जीवन मिशन स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन योजनाओं का अधिकांश कार्य हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। विकास खण्ड स्तर से गांवों में किए जा रहे हर घर जल सर्वेक्षण कार्यों  को शीघ्र पूरा करें। इसमें जो भी शिकायत या समस्याएं आ रही है उनको तत्काल निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करें। हर घर जल सर्टिफिकेशन और स्रोत की जियो टैगिंग में वांछित प्रगति लाई जाए।

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण हेतु दूसरे चरण में जनपद में कुल 571 योजनाओं में से 468 पूर्ण कर ली गई है और 103 योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर घर जल के अंतर्गत 1113 गांवों के सापेक्ष 700 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल 1337 पेयजल स्रोत में से 1109 स्रोत की जियो टैगिंग कर ली गई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *