अनाथ बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग करेगा बाल परिषद

उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद ने शैक्षिक सहायता के लिए जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर पाएंगे, जो अनाथ हैं या फिर मां या पिता के कोई एक नहीं है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने शैक्षिक सहायता के लिए सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश किए हैं कि वह ऐसे छात्रों के आवेदन 15 सितंबर तक करवाना सुनिश्चित कराएंगे।

बाल कल्याण परिषद सरकारी और अशासकीय स्कूलों में कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ने वाले ऐसे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद करता है। मातृहीन पितृहीन शैक्षिक सहायता के लिए जरूरतमंद छात्रों की पिछली कक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक होना जरूरी है। बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस के मुताबिक यह शैक्षिक सहायता प्रतिवर्ष वरियता के अनुसार दी जाती है, छात्रों के आवेदन परिषद कार्यालय में 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर भट्ट ने बताया कि इस सहायता योजना लगातार आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। पिछले सालों तक पांच हजार से अधिक आवेदन मिलते रहे हैं। योजना के मानकों के अनुरूप 200 से अधिक छात्रों को यह सहायता दी जाती है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *