सीबीआरआई टीम पहुंची तुंगनाथ मंदिर

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के रखरखाव, जीर्णोद्धार और सरंक्षण का काम किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान ( सीबीआरआई) टीम ने श्री तुंगनाथ मंदिर पहुंच कर भू तकनीकी सर्वे का काम पूरा किया। डीपीआर तैयार किए जाने से पहले सीबीआरआई टीम ने भू -तकनीकी सर्वे का काम पूरा किया है। समुद्र तल से 12074 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार के नाम से प्रसिद्ध श्री तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण, जीर्णोद्धार, रखरखाव का काम श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से किया जा रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि सीबीआरआई के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम डीपीआर तैयार करेगाी।

इससे पहले टीम ने भू तकनीकी सर्वे का काम पूरा किया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर के अनुरूप रखरखाव संरक्षण का काम शुरू होगा। इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण(जीएसआई) और सीबीआरआई भी श्री तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। कहा कि सीबीआरआई रुड़की तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के निर्माण और विकासात्मक गतिविधियों के लिए बीकेटीसी के अनुरोध पर ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *