वर्षा भी नहीं रोक सकी देशप्रेम का जज़्बा

जनपद मुख्यालय में बारिश के बीच भी देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। पौड़ी की सड़कों पर 79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता के जयकारों से गूंजते इस आयोजन में शहर का माहौल पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं सतपाल महाराज, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों तथा बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में सहभागिता निभायी और लोगों को देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पौड़ी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नारों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बारिश के बावजूद सभी प्रतिभागियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान हमें अपनी आज़ादी के महत्व और देश के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन नगर के मुख्य बस अड्डे पर हुआ। पूरे शहर में तिरंगे की गरिमा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *