राज्यपाल से मुलाकात कर भूमेश भारती ने किया उत्तराखंड की सुंदरता का सम्मान

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन देहरादून में फोटोग्राफर भूमेश भारती ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।  इस संकलन में भारती द्वारा हवाई यात्रा के दौरान लिए गए उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थलों के एरियल फोटोग्राफ्स को प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और भौगोलिक विविधता को अत्यंत आकर्षक रूप में दर्शाते हैं।

राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते हुए भारती के समर्पण एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारती द्वारा खींचे गए ये छायाचित्र उत्तराखण्ड की आत्मा को छूने वाले हैं। यह पुस्तक न केवल हमारे प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य का परिचायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *