भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए पूरण सिंह ने जिपं सुमाड़ी से नाम वापसी की

जिला पंचायत सुमाड़ी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी पूरण सिंह कठैत ने अपना नामंकन वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण भट्ट को अपना समर्थन देते हुए नामांकन वापस लिया है। साथ ही विधायक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने उनको माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया।

भाजपा में शामिल होने पर पूरन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विधायक भरत सिंह चौधरी के कार्यों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुमाड़ी से भाजपा का जिला पंचायत सदस्य को जीताकर अपने गांव और क्षेत्र के लिए विकास के कार्य करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, सतेंद्र बर्त्वाल, हरि सिंह राणा, सतीश जोशी, हरि सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *