पूर्व विधायक, फिल्म अभिनेत्री से विवाद के कारण, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

सहारनपुर की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी फजीहत झेलने के बाद अब पार्टी ने भी ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पल्ला झाड़ना ही उचित समझा, आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने 6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, इस संबंध में जब सुरेश राठौर से बात करने की कोशिश की गई तो पूर्व विधायक ने दिल्ली में व्यस्थ होने की बात कह टाल दिया। बड़ा सवाल यह है कि क्या अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर की रविदासाचर्या पीठ बच पाएगी।

आपको बताते चले कि पिछले काफी समय से ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर को सहारनपुर निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपना पति बताते हुए आक्रामक रही, जिसने अभिनेत्री ने ना केवल सुरेश राठौर को निशाना बनाया बल्कि उनके परिवार पर भी खूब कमेंट किये, आखिर दोनों के बीच काफी लंबे समय चली खिंच तान के बाद सहारनपुर में दोनों ने प्रेस वार्ता कर एक दूसरे के साथ संबंधों को सबके सामने कबूल किया।
पूर्व विधायक जी को लगा की अब उनकी जान बची, लेकिन उसके बाद पार्टी की तरफ से सुरेश राठौर को नोटिस दिया गया, जिस पर हालांकि सुरेश राठौर द्वारा जवाब भी दिया गया, परन्तु पार्टी ने अपनी छि छे दर होने के चलते सुरेश राठौर पर कार्यवाही करते हुए उनको पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *