चारधाम यात्रा पर संकट: गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग अवरुद्ध

भारी बारिश के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद हो गया है। प्रशासन  की टीम हाईवे खोलने में जुटी है। हाईवे बंद होने से तीर्थयात्री समेत स्थानीय लोग फंसे हुए हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नेताला, बिशनपुर, लालडांग, हेल्कूगाड़ मलबा आने से बंद हो गया। मार्ग बंद होने से कांवड़ यात्रियों व आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं मार्ग बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई हैं। दूसरी और यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़ के पास भू-धंसाव होने से आवाजाही बंद हो गई है। जिसके कारण सुबह से दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास रात को भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़ के पास भू-धंसाव होने से आवाजाही बंद हो गई।

जिसके कारण सुबह से दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल ने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला के पास तो खोल दिया गया है। बाकी जगह बिशनपुर, लालडांग, हेल्कूगाड, आदि स्थानों पर मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित है। बीआरओ के द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़ के पास मलबा आने के कारण मार्ग बाधित है। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग सुचारू किया जाने की कार्रवाई गतिमान है। वर्तमान में जिला मुख्यालय, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम समेत तहसील क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *