पहले चरण में 15 जोनल तथा 61 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी आशीष भटगांई की मौजूदगी में सोमवार को विकास भवन में 15 जोनल मजिस्ट्रेटों और 61सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर जनपद को 12 जोन और 55 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें आरक्षित सहित 15 ज़ोनल मजिस्ट्रेट और आरक्षित सहित 61सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और बुकलेट का अध्ययन करने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी कोई शंका हो तो समय रहते मास्टर ट्रेनर से उसका समाधान कर लें। उन्होंने अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर पूर्ण निगरानी रखें और तत्काल इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार की जानी है।

चुनाव प्रक्रिया में सभी कार्मिकों की अहम भूमिका होती है, सारे काम टीम वर्क से किए जाते हैं। किसी की छोटी लापरवाही से पूरी निर्वाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इसे लेकर कहीं भी किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण सामग्री की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर राजीव जोशी ने सभी मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद मजिस्ट्रेट के कर्तव्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी। जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *