यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, कई यात्रियों के फंसे होने की संभावना

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से मलबे में यात्री दब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके लिए रवाना हुई। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में 3 से 4 यात्री आए हैं।

जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। पहाड़ी के मलबे में 3 से 4 तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना कि मबले में दबा हुआ एक यात्री दिख रहा है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी।

एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने यात्री इसकी चपेट में आए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और एडीआरएफ की ओर से एक यात्री को मलबे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा गया, जिसका उपचार चल रहा है। डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि वह खतरे से बाहर है दो अन्य लोगों को लाया जा रहा है।

जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *