लाहुरघाटी में संचार सुविधा ठप, ग्रामीणों ने जताया रोष

लाहुरघाटी क्षेत्र में संचार सुविधा ठप हो गई है। व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। कहा कि 15 दिन बाद भी खराब मोबाइल टावर को ठीक नहीं किया यगा है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

लाहुरघाटी के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पंद्रहपाली, हड़बाड़, पुरकोट, जाख आदि गांवों में पिछले 15 दिन से मोबाइल टावर बंद हैं। इसके अलावा फाइवर वाई-फाई कनेक्शन भी बाधित हैं। विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।

क्षेत्र में अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग बगैर सुविधा के जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की जानकारी तक प्रशासन को नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञाापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर दिनेश चंद्र पांडेय, गोकुल परिहार, उमेश परिहार, नवीन परिहार, दिनेश परिहार, मनोज हुलेरिया, सुनीता देव, निखिल सिंह, दीपा, दीपिका, धारा देवी व बबीता कुंवर आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *