न्याय यात्रा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को गरुड़ पहुंचे

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय साहित्यकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संकट के समय ही साहित्यकारों ने देश को दिशा देने का काम किया। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट की पुस्तक मैं फिर आऊंगा का भी विमोचन किया।

यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्थानीय साहित्यकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साहित्यकार ही समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने साहित्यकार मोहन जोशी, हरीश जोशी, सुरेंद्र वर्मा, जीवन सिंह दोसाद, चंद्रशेखर बड़सीला, ओमप्रकाश फुलारा, भुवन कैड़ा, प्रेमा भट्ट, आशा बुटौला, आशा जोशी, निर्मला गोस्वामी के अलावा खिलाड़ी कृतिका बोरा, हिमानी परिहार, भुवन बोरा, सुंदर नेगी को सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, आनंद रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, भरत फर्सवाण, राजेंद्र टंगड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, बबलू नेगी, गिरीश कोरंगा, लक्ष्मण आर्या, आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएमश्री विद्यालय की पूर्व छात्रा ने दिए सफलता के टिप्स

    पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज में मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इसी विद्यालय की पूर्व और पशुधन प्रसार अधिकारी फरहा खान ने छात्र छात्राओं…

    लोकगीतों की तान पर वन संरक्षण का संदेश, मनोरंजन के साथ जंगल बचाने की अनोखी पहल।

    गीत–संगीत की मधुर धुनों के बीच अब लोगों को वनों को आग से बचाने की प्रेरणा भी मिल रही है। लोहाघाट वन क्षेत्र के अंतर्गत भीलवाड़ा हिमालय से तौलिया की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *