हल्द्वानी में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

हल्द्वानी में मंगलवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रानीबाग में किसी मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि 32 वर्षीय सोबन सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बडौन, खनस्यूं नैनीताल और 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी तराड़ वाड़ी अल्मोड़ा, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हल्द्वानी की ओर बाइक से आ रहे थे।

एसओ ने बताया कि सोबन के गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था, दोनों उसी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर आवास-विकास स्थित अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम कॉलटैक्स के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *