ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी हरिद्वार ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

Haridwar।ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी हरिद्वार, विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (आयु 26 वर्ष) को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे हरियाणा के निवासी थे और सदर्न नेवल कमान, कोच्चि में सेवारत थे। पहलगाम में हुई एक कायराना आतंकवादी घटना में वे वीरगति को प्राप्त हुए। यह अत्यंत दुखद है कि उनका विवाह मात्र चार दिन पूर्व ही हुआ था।

आज उनके पिताजी द्वारा हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया। ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय, हरिद्वार द्वारा शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रियों की राह आसान करेगा ‘QR कोड’, हाईवे पर लगे पथ प्रदर्शक बोर्ड

    आगामी चारधाम यात्रा को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग…

    मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

    जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *