सीए आशुतोष पांडे बने एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष

हरिद्वार। बहुमुंखी प्रतिभा के धनी पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडे को सिडकुल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन यूनियन इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग ओर महासचिव विकास गोयल की ओर से सीए आशुतोष पाण्डेय की औद्योगिक क्षेत्र में विशेष दक्षता को ध्यान में रखते हुए दी गई है। यह समाचार मिलते ही पूर्वांचल समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सीए आशुतोष पाण्डेय ने सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर ईमानदारी से कार्य करने का प्रयास किया है। जरूरतमंदों की सेवा की है। परिणामस्वरूप ईश्वर का आशीर्वाद और लोगों का प्यार उनके साथ है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसे पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग और महासचिव विकास गोयल का भी आभार व्यक्त करते है।‌ जिन्होंने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। सीए आशुतोष पाण्डेय को बधाई देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा, रूपलाल यादव, राजनारायण मिश्रा, रंजीत कुमार अर्चना झा, श्रीनाथ प्रसाद ओझा, अबोध गुप्ता, पंकज कुमार ओझा, बलराम शरण शुक्ल, विपिन कुमार, के पांडेय, भरत राव, पं विनय मिश्रा , सुधा राठौड़, पं तरूण कु शुक्ल, संतोष पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।‌

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *