मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रियों की राह आसान करेगा ‘QR कोड’, हाईवे पर लगे पथ प्रदर्शक बोर्ड

    आगामी चारधाम यात्रा को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग…

    मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

    जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *