श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने धूमधाम से मनाया बजरंगबली हनुमान जी का जन्मोत्सव

श्री राम नाम के जाप से चिरंजीवी हनुमान को सहजता से किया जाता है प्रसन्न : सुमित तिवारी

हनुमान जी को 101 किलो बूंदी के लड्डुओं का लगाया भोग

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में पूरे भारत में सभी शाखा कार्यालयों पर श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि आज हर की पौड़ी से लेकर पूरे भारत में लगभग 275 कार्यालयों पर श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा भावना के साथ राम नाम का संकीर्तन करते हुए मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बजरंगबली की आराधन से सभी प्रकार की आधी व्याधि से सहजता से छुटकारा पाया जाता है। रोग, रंग और द्वेष आसपास नहीं फटकते, भगवान अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा से ज्यादा राम नाम का जप करें।

श्री तिवारी ने कहा कि इस कलियुग में भगवान महावीर चिरंजीवी है जिनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सभी को राम नाम का सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को राम नाम से जोड़ने के लिए बहुत ही जल्द राम नाम ऐप सभी को उपलब्ध होगा जिसमें सभी लोग अपने अपने इष्ट देवता (राम, कृष्ण, शिव और राधा) नाम का जाप कर सकेंगे।

उन्होंने आज संस्था के आश्रम और हर की पौड़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं को 101 किलो बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटा और राम नाम का सुमिरन कराया।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *