वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड भू-संपदा अपीलीय अधिकरण में प्रशासनिक सदस्य पद पर किया नियुक्त

देहरादून। हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र से तीर्थ पुरोहित, पुरानी अनाज मंडी चौक बाजार ज्वालापुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड भू-संपदा अपीलीय अधिकरण में प्रशासनिक सदस्य पद पर  नियुक्त किया है।

उत्तराखंड शासन के उपसचिव अर्पण कुमार राजू द्वारा जारी आदेश में उन्होंने भू – संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-46 (3) एवं धारा-47 (1), (2) तथा उत्तराखण्ड भू-संपदा (विनियमन तथा विकास) (सामान्य) नियमावली, 2017 के नियम 25 के अधीन गठित चयन समिति की संस्तुतिनुसार उत्तराखण्ड भूसंपदा अपीलीय अधिकरण (Uttarakhand Real Estate Appellate Tribunal) में श्री मनोज कुमार को प्रशासनिक सदस्य के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्त किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
प्रशासनिक सदस्य, उत्तराखण्ड भूसंपदा अपीलीय अधिकरण में नियुक्त पदधारक को उत्तराखण्ड भूसंपदा (विनियमन और विकास) (सामान्य) नियमावली, 2017 के नियम-26 में प्रदत्त प्राविधानानुसार नियत वेतन एवं सुविधाए अनुमन्य होंगी। केन्द्रीय भूसंपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-47 (1) में प्रदत्त व्यवस्थानुसार प्रशासनिक सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष से अनधिक अवधि तक अथवा अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष में से, जो भी पहले घटित हो, तक रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार की नियुक्ति पर तीर्थ पुरोहित समाज और अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *