जेल अधीक्षक द्वारा किया गया भ्रामक सूचना का खण्डन

हरिद्वार ।वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने अवगत कराया कि कुछ समाचार चौनल एवं सोशल मीडिया ग्रुप में यह खबर प्रसारित हो रही है कि दिनांक 07.04.2025 को जिला कारागार, हरिद्वार में आयोजित हेल्थ कैम्प में 15 बंदी एच०आई० वी० पॉजिटिव निकले।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यह खबर तथ्यहीन एवं भ्रामक है, दिनांक 07.04.2025 को आयोजित हेल्थ कैम्प में टी०बी० की जांच हुई थी, न कि एच०आई०वी० की।

इस सम्बंध में उन्होंने अवगत कराया है कि समय-समय पर कारागार में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बंदी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसके अन्तर्गत एच०आई०वी० का भी परीक्षण किया जाता है। समय-समय पर आये 23 बंदियों में एच०आई०वी० के लक्षण मिले थे तथा उक्त 23 बंदियों में से कुछ बंदी लगभग 05 माह, कुछ 06 माह, कुछ 02 माह, कुछ 01 माह से कारागार में निरूद्ध हैं तथा 01 बंदी जो कि लगभग 10 वर्ष से इस कारागार में निरूद्ध है, भी एच०आई०वी० पॉजिटिव है। एच०आई०वी० पॉजिटिव पाये गये उक्त बंदी का ए०आर०टी० सेंटर से उपचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रियों की राह आसान करेगा ‘QR कोड’, हाईवे पर लगे पथ प्रदर्शक बोर्ड

    आगामी चारधाम यात्रा को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग…

    मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

    जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *