जिलाधिकारी ने की गेहू की क्रॉप कटिंग

*जिलाधिकारी ने की गेहू की क्रॉप कटिंग*

हरिद्वार ।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर गेहँू की फसल की कटाई का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने चयनित राजस्व ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर तहसील हरिद्वार में रैपडम पद्धति के तहत चयनित कास्तकार श्री कुलवंत सिंह पुत्र श्री सतोख सिंह निवासी सहदेवपुर के खेत में पहुँच कर गेहूँ की फसल की कटाई कर क्राप कटिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान कुलवंत सिंह की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानो से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका उन्होने लाभ लेने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द्र ने अवगत कराया कि कुलवंत सिंह के खेत नम्बर 498 पर गेहँू की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया जिसमें एक समबाहु त्रिभुज की आकृति जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर होता है त्रिभुजाकार आकृति से गेहूँ फसल 31.200 किलो ग्राम प्राप्त हुई, जो की औसत उपज से अधिक है।
इस अवसर पर सहा भू लेखाधिकारी /अपर सांख्यकी अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक अरंिवद सिंह सैनी, पटवारी प्रवीन आर्य, पटवारी कु0 बीना कैन्तुरा, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रियों की राह आसान करेगा ‘QR कोड’, हाईवे पर लगे पथ प्रदर्शक बोर्ड

    आगामी चारधाम यात्रा को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग…

    मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

    जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *