आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीसीआर हरिद्वार मे ली गयी मीटिंग

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीसीआर हरिद्वार मे ली गयी मीटिंग*

*एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई मीटिंग*

*होटल/धर्मशाला संचालक, व्यवसायी, ट्रैवल एजेंसी संचालक व ऑटो/रिक्शा युनियन के पदाधिकारी हुए सम्मिलित*

*आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मांगे गए सुझाव व सहयोग*

दिनांक 05.04.25 को आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में व्यपारियों, होटल/धर्मशाला संचलाकों, टैवल्स एजेन्सी संचालको, आटो/ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्षों की मिटिंग ली गयी।

मीटिंग में आगामी चारधाम यात्रा को सुचारु रुप से चलाये जाने के सम्बन्ध में ट्रैफिक प्लान व यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी एवं चारधाम यात्रा के दौरान विगत वर्ष में यात्री/श्रदालूओं को दौराने यात्रा में आयी समस्याओं के सम्बन्ध में सुझाव लिये गये तथा आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मिटिंग मे उपस्थित सभी व्यपारियों, होटल संचलाकों, टैवल्स एजेन्सी संचालको, आटो/ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्षों के द्वारा पूर्ण रुप से सहयोग का आश्वासन दिया गया।

गोष्ठी में एसपी सिटी पंकज कुमार गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरिद्वार रितेश शाह सहित समस्त चौकी प्रभारी एवं यातायात पुलिस के उ0नि0गण/अ0उ0नि0 गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रियों की राह आसान करेगा ‘QR कोड’, हाईवे पर लगे पथ प्रदर्शक बोर्ड

    आगामी चारधाम यात्रा को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग…

    मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

    जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *