जनहितार्थ व्यवस्था बनाए रखने के लिये पैडल/बैटरी रिक्शा चालको को निर्धारित किराया लिस्ट लगाने हेतु किया निर्देशित

*कोतवाली नगर *

*जनहितार्थ व्यवस्था बनाए रखने के लिये पैडल/बैटरी रिक्शा चालको को निर्धारित किराया लिस्ट लगाने हेतु किया निर्देशित*

*कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पोस्ट आफिस तिराहा से भीमगौडा बैरियर तक किया गया जीरो जोन*

*सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले व्यपारियों को अतिक्रमण हटाये जाने हेतु किया गया निर्देशित*

आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए व जनपद में भीड़ भाड़ व आमजन की सुविधा के दृष्टीगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा पोस्ट ऑफिस तिराहे से भीमगौड़ा बैरियर तक” चयनित जीरो जोन में पैडल/बैट्री रिक्शा का प्रवेश पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया है ।

उक्त जोन में बुजुर्ग,दिव्यांग,बीमारजनों के लिये अलग से पैडल रिक्शा की व्यवस्था की गयी है । जिसके अनुक्रम में आज दिनाकं 03.04.2025 को थाना कोतवाली नगर हरिद्वार में पैडल/बैटरी रिक्शा चालकों की मीटिंग ली गयी एंव सभी पैडल/बैटरी रिक्शा चालक को यात्रियों/श्रदालूओं से अधिक किराया न लिया जाने हेतु पैडल/बैटरी रिक्शा चालक को अपनी रिक्शा में आवश्यक रुप से निर्धारित किराया शुल्क का पट्टी लगाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

उक्त जीरों जोन क्षेत्र में स्थित दुकानदारों को अनाउसमेन्ट के माध्यम से निर्देशित किया गया कि सडक पर अतिक्रमण न किया जाये यदि किसी दुकानदार के द्वारा अतिक्रमण किया जाना पाया जाता है उनके विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जायेगी । आमजन से अपील की जाती है कि यातायात व्यवस्था बनाये जाने में हरिद्वार पुलिस का सहयोग करें।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रियों की राह आसान करेगा ‘QR कोड’, हाईवे पर लगे पथ प्रदर्शक बोर्ड

    आगामी चारधाम यात्रा को हाईटेक और सुगम बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग…

    मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

    जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *