भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित किया गया औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम।

हरिद्वार। 21 फरवरी 2025
आज भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए हरिद्वार सिडकुल स्थित हैवल्स इंडिया लिमिटेड में इंडस्ट्रियल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के प्रारंभ में हैवल्स इंडिया लिमिटेड सिडकुल की इकाई की ओर से श्री भीष्म सिंह गहलोत तथा श्री अनूप सिंह ने व्याख्यान के माध्यम से औद्योगिक इकाई की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के अनेक विद्यार्थियों ने औद्योगिक स्थल पर औद्योगिक प्रक्रिया को जाना। इस कार्यक्रम में मानक क्लब के मेंटर डॉ मोहित प्रकाश मोहंती ने कहा कि हैवल्स इंडिया लिमिटेड में आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों को मैन्युफैक्चरिंग की संपूर्ण विस्तार से प्रक्रिया को जानने का अवसर मिला।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से डॉ जितेंद्र नेगी ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो का यह प्रयास विद्यार्थियों को मानक के प्रति जागरूक करने का अहम प्रयास हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राध्यापक एवम् भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर विजय शर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा मानक जागरूकता के कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो तथा हैवल्स इंडिया लिमिटेड की स्थानीय इकाई का धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *