डीएम देहरादून का जिले को महिला फ्रेंडली बनाने में तेजी पर विस्तार, सात मुख्य स्थलों पर जल्द शुरू होगी पिक टॉयलेट एवं शौचालय का निर्माण कार्य

डीएम का 1.6 करोड़ के पिंक एवं जनरल टॉयलेट शासन ने किए स्वीकृत

पिंक टॉयलेट इसी माह होगा निर्माण शुरू

जनमानस को सुगम सुव्यवस्था उपलब्ध करना, प्राथमिकताओं में सवोच्चःडीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल देहरादून शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने, आवागमन करने वाले लोगों एवं महिलाओ को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो, जिसको लेकर उन्होंने विगत दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ शहर में मोटरसाइकिल से भ्रमण निरीक्षण कर, समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया, भ्रमण निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं एवं जनमानस के लिए बाजार एवं मुख्य स्थान में पिंक एवं सामान्य टायलेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थल का चयन करते हुए कार्यों की मुहूर्त रूप दे रहें। डीएम के बाजारों में पिंक एवं सामान्य टायलेट बनाने के प्रस्ताव को शासन स्वीकृत कर लिया है। जिसमे साथ ही  युद्धस्तर पर कार्य करवाते हुए शासन से देहरादून शहर में पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों पर महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट एवं सामान्य टॉयलेट के निर्माण कार्य हेतु 160.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त की गई।

शहर में पिंक एवं सामान्य टॉयलेट – रमेश बुक डिपो (पिंग टॉयलेट), डिस्पेंसरी रोड पार्किंग (पिंक टॉयलेट), राजा रोड-2 (मूत्रालय), गेयलॉर्ड शूज के समीप (मूत्रालय), राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के समीप (पिंक टॉयलेट), तहसील चौक पार्किंग (पुरूष एवं महिला शौचालय) एवं बल्लूपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे (पुरूष एवं महिला शौचालय) बनाए जा रहे हैं

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *