टनकपुर पूर्णागिरि मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ बढ़े मां के दरबार

सुहावने मौसम ने बढ़ाई भीड़, प्रशासन अलर्ट—कड़ी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच दर्शन जारी, रात्रि विश्राम की कमी बनी चुनौती।

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में आज सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौसम के सुहावने मिजाज ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया, जिसके चलते हजारों की संख्या में तीर्थयात्री “जय मां पूर्णागिरि” के जयकारों के साथ मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही पुलिस द्वारा हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। पुलिस की सतर्कता के चलते अब तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

शाम होते-होते टनकपुर रेलवे स्टेशन और अन्य मार्गों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी रहा। ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई श्रद्धालुओं को खुले स्थानों या अस्थायी जगहों पर रात बितानी पड़ रही है। सुबह स्नान के बाद श्रद्धालु पुनः दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। मेले में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भोजन की सुविधा मिल रही है। आज मेले में उत्तराखंड जनजाति आयोग की अध्यक्ष लिलावती ने अपनी टीम के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन किए ।

  • Related Posts

    मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री मदन कौशिक व महापौर किरण जैसल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को मध्य हरिद्वार मंडल के बूथ संख्या 159, वार्ड संख्या 19 खन्ना नगर में सामूहिक रूप से…

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *