सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46 वे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम किये राज्य मंत्री सुनील सैनी द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया गया l सुनील सैनी राज्य मंत्री ने समस्त प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की l सुनील सैनी राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि हरिद्वार सैनी समाज सशक्त और समृद्ध है और सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है सैनी समाज के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और समाज की सेवा कर रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं l

भेल रानीपुर सैनी समाज के अध्यक्ष राजीव सैनी जी, उपाध्यक्ष मनोज सैनी जी, सचिव योगेश कुमार सैनी जी, सह सचिव अनूप सैनी जी, कोषाध्यक्ष कमल सैनी जी ,डॉ महिपाल सैनी जी , प्रसिद्ध कवि किसले सैनी जी ,विनय सैनी जी, अंशु कुमार जी , विनीत सैनी जी एवं समस्त पदाधिकारी गण को दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगले वर्ष और भी दिव्य एवं भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा सैनी समाज की एकता को और मजबूत करते हुए हम सबको आगे बढ़ाना हैl सुनील सैनी जी ने सैनी समाज के युवाओं को आह्वान किया की सेवा के कार्यों में आप सब बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सेवा ही परमो: धर्म के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़े और अपने जीवन को अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं l

वार्षिक उत्सव के अवसर पर पूज्य महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं माता सावित्री बाई फूल जी को भी याद कर कहा महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने समाज में परिवर्तन के अनेकों कार्य किए और शिक्षा के क्षेत्र में अलग जगाई और उनका जीवन हम सबके लिए आदर्श है हम सबको उनके जीवन की आदर्श को अनुसरण करके आगे बढ़ना चाहिए l सुनील सैनी ने इस वार्षिक उत्सव के अवसर पर सभी संस्थापकों को याद किया और उनको सादर नमन किया और कहा हम अपने समाज के वरिष्ठ जनों से प्रेरणा लेकर ही सदैव आगे बढ़ते रहे हैं और बढ़ते रहेंगे l

  • Related Posts

    भजन-कीर्तन से गूंजेगा नशा मुक्त चम्पावत का संदेश।

    मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के तहत महिला भजन मंडली को संस्कृति किट भेंट, डीएम मनीष कुमार बोले— लोक संस्कृति ही समाज की असली शक्ति। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    नशा कुछ पल की मदहोशी, लेकिन जीवनभर की क्षति।

    आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में ब्रह्मकुमारी बहनों ने हिमवीरों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, डिजिटल अरेस्ट और मोबाइल की लत पर भी किया जागरूक। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *