तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान

शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा जा रहा है वृहद सफाई अभियान

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके दृष्टिगत चलाया जा रहा है सफाई अभियान

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य

मुख्यमंत्री का यह है सपना, साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके। आज चलाए गए सफाई अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 18, 6,70 किलोग्राम सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।

आज चलाए गए सफाई अभियान में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया,महिला समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं सैनिक कल्याण पर्यटन विभाग, कृषि मण्डी उत्पादन समिति, सिडकुल, बी एच ई एल नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियो आदि सहित अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

  • Related Posts

    ऑफिस से चोरी हुआ इनवर्टर, एसी और गैस सिलेंडर समेत पिकअप बरामद

    अतमलपुर बौंगला स्थित एक ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बहादराबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के माल और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार…

    जौरासी में गौकशी की सूचना पर दबिश, मांस व उपकरणों के साथ महिला गिरफ्तार

    जनपद में गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम जौरासी में छापेमारी कर गौकशी के मामले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *