ऑफिस से चोरी हुआ इनवर्टर, एसी और गैस सिलेंडर समेत पिकअप बरामद

अतमलपुर बौंगला स्थित एक ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बहादराबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के माल और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के संबंध में प्रभाकर कश्यप निवासी जियापोता ने ऑफिस से गैस सिलेंडर, इनवर्टर, एसी और बैटरी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर एसएसपी के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पथरी पुल पिकेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध नीले रंग की पिकअप को रोका, तो उसमें सवार उस्मान निवासी लक्सर, राहुल निवासी जमालपुर कलां और रवि कुमार निवासी ज्वालापुर के कब्जे से चोरी किया गया स्टेबलाइजर, बैटरी, इनवर्टर और गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नशे की हालत में बौंगला अंडरपास के पास स्थित ऑफिस से यह सामान पार किया था; उपनिरीक्षक अमित नौटियाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नरविंदर सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, नितुल यादव और होमगार्ड देवराज सिंह की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर ली है।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, शारदा की ठंडी हवाओं से श्रद्धालुओं को मिल रहा सुकून

    मेला प्रशासन अलर्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्ती; जल पुलिस भी सतर्क। माँ पूर्णागिरि धाम में चल रहे मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही…

    चेन स्नैचिंग का खुलासा: बाबरिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, वांछित महिला आरोपी की तलाश जारी

    कोटद्वार में चेन स्नैचिंग की वारदात को दिया था अंजाम पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *