फरार चल रहे वारंटी को गंगनहर पुलिस ने दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर जारी है धरपकड़ अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वारंटियों की शत-प्रतिशत तामीली और गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए लंबे समय से माननीय न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी उमेश पुत्र मंगतराम (निवासी शिव शक्ति आदर्श नगर, रुड़की) को आर्य कन्या स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के तहत वाद संख्या 1657/23 लंबित है, जिसमें वह पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहा था। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी और कांस्टेबल रणवीर सिंह की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा, जिसे अब विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, शारदा की ठंडी हवाओं से श्रद्धालुओं को मिल रहा सुकून

    मेला प्रशासन अलर्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्ती; जल पुलिस भी सतर्क। माँ पूर्णागिरि धाम में चल रहे मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही…

    चेन स्नैचिंग का खुलासा: बाबरिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, वांछित महिला आरोपी की तलाश जारी

    कोटद्वार में चेन स्नैचिंग की वारदात को दिया था अंजाम पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *