अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को लक्सर पुलिस ने दबोचा, पांच लीटर शराब बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ग्राम केहड़ा निवासी गौतम कुमार पुत्र लाखन सिंह को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

हेड कांस्टेबल शमशेर खां और होमगार्ड शुभम की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार का धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, शारदा की ठंडी हवाओं से श्रद्धालुओं को मिल रहा सुकून

    मेला प्रशासन अलर्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्ती; जल पुलिस भी सतर्क। माँ पूर्णागिरि धाम में चल रहे मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही…

    चेन स्नैचिंग का खुलासा: बाबरिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, वांछित महिला आरोपी की तलाश जारी

    कोटद्वार में चेन स्नैचिंग की वारदात को दिया था अंजाम पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *