कोतवाली नगर पुलिस ने हरियाणा निवासी तस्कर को 24 पव्वों के साथ दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी प्रहार करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना पर जयराम आश्रम के सामने फ्लाईओवर के नीचे पिलर की आड़ में छापेमारी की, जहाँ से संदीप पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सोनीपत, हरियाणा; हाल निवासी सप्तऋषि, हरिद्वार को अवैध देशी शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब (टेट्रा पैक माल्टा) बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस सफलता में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह डोभाल, कांस्टेबल श्रीकान्त ग्वाडी और होमगार्ड रमेश कुमार की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *