घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर जिलाधिकारी का कड़ा प्रहार, कलियर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 05 सिलेंडर जब्त

जनपद हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और घटतौली को रोकने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति विभाग का अभियान तेज हो गया है।

इसी कड़ी में जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पिरान कलियर नगर क्षेत्र के अंतर्गत 12 होटलों एवं ढाबों पर औचक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध प्रयोग पाए जाने पर टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से 05 एलपीजी सिलेंडर जब्त कर लिए गए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

    प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *