**विश्व जल दिवस पर स्वच्छता कर्मियों व महिलाओं का सम्मान, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

संजू पुरोहित संपादक

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा विश्व जल दिवस–2026 के उपलक्ष्य में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में संलग्न स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा ‘स्वजल’ परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी मौजूद रहे।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

    प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *