जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की फरियाद

मौके पर 38 समस्याओं का निस्तारण कर लापरवाह अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 38 का मौके पर ही निराकरण कर शेष को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण और पेयजल से संबंधित गंभीर मामले सामने आए, जिसमें भारापुर की ग्राम प्रधान कविता रानी ने लाइनमैन के खराब व्यवहार, रणसुरा के ग्रामीणों ने जोहड़ पर अवैध कब्जे, मूलदासपुर के किसानों ने सिंचाई ट्यूबवेल की खराब मोटर और रावली महदूद के निवासियों ने कच्ची सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी और ऐसा होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए उन्होंने L1 स्तर पर लंबित 401 और L2 स्तर पर लंबित 117 शिकायतों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और 36 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान सहित जनपद के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें जिलाधिकारी ने संवेदनशील होकर जनता के हितों में कार्य करने और स्थलीय निरीक्षण कर विवादों को सुलझाने की सख्त हिदायत दी।

  • Related Posts

    छोटे हाथी पकड़ कुल सात आरोपी दबोचे,गौवंश सकुशल बरामद

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा गोवंशीय पशुओं से क्रुरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कानून के मुताबिक पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के…

    जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान का पूर्ण रूप से लागू होना महत्वपूर्ण उपलब्धि

    चमन लाल महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन चमन लाल महाविद्यालय में उत्तराखंड राजनीति विज्ञान परिषद के अधिवेशन के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन “अनुच्छेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *