नेहरू स्टेडियम में भव्य “हिन्दू महा सम्मेलन” संपन्न, भारी संख्या में जुटे लोग

नेहरू स्टेडियम में रविवार को “हिन्दू महा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करना बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत रवि देव शास्त्री ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबुही खान उपस्थित रहीं, मुख्य वक्ता के रूप में अजय कुमार ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में एकजुटता, शिक्षा के महत्व, युवाओं की भूमिका और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और संगठित होकर ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है। मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण और न्यायिक जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। अध्यक्षीय संबोधन में महंत रवि देव शास्त्री ने आपसी भाईचारे और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें भजन एवं देशभक्ति गीतों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजक समस्त हिन्दू समाज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर अनीता अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,नीलकमल शर्मा,ठाकुर संजय सिंह,डॉक्टर सौरभ गुप्ता,दिनेश कौशिक,प्रदीप पाल,अक्षय प्रताप सिंह,सागर गोयल,संजय अरोड़ा, विवेक कांबोज,सूरज नेगी,सतीश यादव,सुजल कौशिक,सुशील त्यागी, संजय कक्कड़,जल सिंह सैनी,मुनीश सैनी,आदित्य बृजपाल,ऋषिपाल बालियान,विनय शर्मा,प्रदीप त्यागी,अनिल शर्मा,मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष बना जरूरतमंदों का सहारा, 68 लाभार्थियों को मिली आर्थिक राहत

    जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं वितरित किए सहायता राशि के चेक, कहा— पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचेगी हर मदद। जनपद के जरूरतमंद एवं पात्र नागरिकों को…

    आरआईटी में एआई/एमएल एवं फांग इंटर्नशिप पर कार्यशाला आयोजित

    रुड़की स्थित रूडकी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में “कंपनियों में बेहतर इंटर्नशिप कैसे प्राप्त करें” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान के पूर्व छात्रों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *