न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई — NBW में वारंटी गिरफ्तार

कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी कुन्दन सिंह के विरुद्ध एम0वी0एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन है। जिसको न्यायालय में उपस्थित होने हेतु बार-बार सम्मन भेजे गए थे, किंतु वह लगातार अनुपस्थित रहा। इस पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम द्वारा उक्त व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *