युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिया स्वच्छ चम्पावत का संदेश

संजू पुरोहित संपादक

जनपद के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मानेश्वर से तिलौन तक सड़क किनारे फैले प्लास्टिक रैपर एवं अन्य कूड़े-कचरे को साफ करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग करते हुए साफ-सफाई में सक्रिय सहभागिता की। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प ले, तो जनपद चम्पावत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। अभियान के अंत में क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें तथा ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि चम्पावत स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श जनपद बन सके।

  • Related Posts

    भजन-कीर्तन से गूंजेगा नशा मुक्त चम्पावत का संदेश।

    मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के तहत महिला भजन मंडली को संस्कृति किट भेंट, डीएम मनीष कुमार बोले— लोक संस्कृति ही समाज की असली शक्ति। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    नशा कुछ पल की मदहोशी, लेकिन जीवनभर की क्षति।

    आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में ब्रह्मकुमारी बहनों ने हिमवीरों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, डिजिटल अरेस्ट और मोबाइल की लत पर भी किया जागरूक। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *