प्रशिक्षण शिविर में 960 पीठासीन अधिकारियों ने लिया भाग

उपजिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान 960 पीठासीन अधिकारियों व 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का निराकरण करने की बात कही। ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान प्रशिक्षकों की ओर से मतदान प्रक्रिया का सैद्धान्तिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को मतपेटियों को खोलने बंद करने और मतदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, प्रशिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार, जेएस रावत आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    वन विभाग के तत्वावधान में लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन जागरूकता के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी…

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

    लोहाघाट। रविवार को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और पौराणिक नगरी लोहाघाट पूरी तरह सनातन चेतना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *