हल्द्वानी वानिकी प्रशिक्षण अकादमी के 38 प्रशिक्षुओं ने जानी नर्सरी प्रबंधन और वन संरक्षण की बारीकियां।

हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी से आए 38 नव नियुक्त वन आरक्षियों ने भिंगराड़ा रेंज का शैक्षणिक भ्रमण कर वन प्रबंधन की जमीनी हकीकत को नजदीक से समझा। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भिंगराड़ा नर्सरी में तैयार हो रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों, बीज एकत्रीकरण, पौध उगान, प्रिकिंग, बैग भरान और सिंचाई विधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण भ्रमण का नेतृत्व पाठ्यक्रम समन्वयक सेवानिवृत्त एसडीओ राकेश कुमार भट्ट एवं सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया।

भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने प्रशिक्षुओं को आदर्श पौधशाला की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक पद्धति से पौध तैयार कर वन क्षेत्र को सुदृढ़ किया जाता है। साथ ही वनों को वनाग्नि से बचाने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और जनजागरूकता की रणनीतियों पर भी विशेष जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित इस भ्रमण के दौरान वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ, अभिषेक शर्मा, देवी दत्त भट्ट, ललिता, बल देव जोशी, यशवंत सिंह, अमर सिंह, दुर्गा नाथ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं ने इस भ्रमण को अपने प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ, जो भविष्य में वन संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने में सहायक सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

    आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे…

    सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46 वे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

    भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम किये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *